लखनऊ- लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन द्वारा दिनांक 20 /06/ 2020 दिन शनिवार को इंदिरा नगर लखनऊ में किया विरोध प्रदर्शन शी जिपिंग का फूंका पुतला,
आप को बताते चले कि पिछले दिनों चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर बर्बरता पूर्ण तरीके से भारतीय जवानों पर कायराना हमले के विरोध में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग व चीन के ख़िलाफ़ विरोध जताते हुए उनका पुतला फूंका गया। चाइना मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए और उनके सामानो की होली जलाई। भारत माता की जय की उदघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर हमारे शहीद वीर सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई,
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिन्हा द्वारा केंद्र सरकार से सैनिकों की शहादत का बदला लेने व साथ ही देश में चीनी वस्तुओं की खरीद व इस्तेमाल पर पाबंदी की भी मांग की, सभी व्यापारियों को चाइना निर्मित सामान की पूर्णतया बहिष्कार करने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिन्हा, महासचिव विकास मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष एसके श्रीवास्तव, रमेन्द्र पंत, मीडिया प्रभारी सुनील सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक यादव, देवेंद्र श्रीवास्तव, निजामुद्दीन हाशमी, सामाजिक कार्यकर्ता पीके श्रीवास्तव, जेपी श्रीवास्तव, चेतन कांडपाल, बंटी तिवारी एवं अन्य व्यापारी भारी संख्यां में उपस्थित रहे।
निजामुद्दीन हाश्मी,
संवाददाता पी न्यूज़ चैनल लखनऊ,

Post a Comment