देवरिया
देवरिया शहर में एक फर्जी महिला डाक्टर कुछ वर्षों से अवैध नर्सिंग होम चलाती है फर्जी तरीके से नर्सिंग होम चलाते हुए पकड़े जाने पर कई बार इसके उपर FIR दर्ज हो चुका है हर बार पकड़े जाने के बाद नर्सिंग होम का नाम बदल कर पुनः दुसरे नाम से नर्सिंग होम चलाने लगती है ये कुछ वषोॅ से देवरिया शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास अवैध तरीके से नर्सिंग होम चला रही थी,
काफी दिनों से समाजसेवी दिग्विजयनाथ चौबे इस अवैध नर्सिंगहोम के खिलाफ देवरिया प्रशासन से शिकायत किये,जिसपर अवैध नर्सिंगहोम संचालिका फर्जी डॉक्टर पर देवरिया स्वास्थ्य विभाग द्वारा FIR दर्ज किया गया,फिर भी अवैध नर्सिंगहोम सील न होने पर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से पूरे मामले की शिकायत की,जिस पर देवरिया प्रशासन हरकत में आया और अवैध रूप से चल रहे नर्सिंगहोम पर उपजिलाधिकारी देवरिया दिनेश मिश्र,सदर कोतवाल देवरिया T J सिंह को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा,जिसमे 3 महिलाएं मरीज भर्ती मिली,जिनमें 2 को ऑपरेशन से डिलीवरी कराया गया था,कार्यवाही की सूचना पाकर नर्सिंगहोम के स्टाफ मौके से फरार हो गये,
सभी मरीज को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल देवरिया शिफ्ट कराया गया,और नर्सिंगहोम को सील कर दिया गया ।



Post a Comment