रुपईडीहा/बहराइच। थाना रूपईडीहा अंतर्गत एक सप्ताह पूर्व पकड़े गये अभियुक्त नंदू उर्फ नन्दलाल पुत्र प्रेम लाल निवासी घसियारन मोहल्ला जमुनहा थाना रुपईडीहा को आज पुलिस ने एक अन्य चोरी की बाइक व 01 कि0 100 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जब वह नेपाल की ओर जा रहा था, उसे बरथनवा से जयसपुर नेपाल जाने वाले कच्चे मार्ग सर्वोदय पब्लिक स्कूल के पास से उप निरीक्षक शिवनाथ गुप्ता, का0 बैजनाथ यादव, का0 अशोक व का0 आशू दुबे की टीम ने सुबह करीब 7:30 बजे पकड़ा। उसके पास मिले बैग से चरस बरामदगी हुई है।

यह जानकारी देते हुये प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नंदू एक शातिर किस्म का अपराधी है। जो कि स्थानीय थाने में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आज उसके खिलाफ धारा 8/20,149/20,411/413 व एनडीपीएस एक्ट के अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना कर दिया गया है।

रिपोर्ट। के.के.शुक्ला, जिला संवाददाता पी न्यूज़ चैनल बहराइच।