लखनऊ। आज लखनऊ व्यापारी एसोसियेशन द्बारा कोरोना से जंग में लॉकडाउन से लेकर अबतक मलिन बस्तियों, झुग्गी झोपडियो में लगातर राशन खाध सामग्री बाँटने का कार्य किया जा रहा हैं। इसी क्रम में लखनऊ व्यापारी एसोसियेशन द्बारा आज 5 मई को इन्दिरा नगर, डूडा कालोनियों के आस पास गरीब मजदूरो कि बस्तियों में 200 लोगों को राशन चावल, दाल, आटा, आलू, प्याज, बिस्किट आदि का वितरण किया गया, इसके साथ ही सभी मजदूरो के परिवारों को मास्क का वितरण भी किया गया व मजदूरो को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिन्हा द्बारा बताया गया कि संगठन का यह अभियान व्यापारियों के सहयोग से आगे भी चलता रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी भ्रमर सिन्हा, प्रदेश सचिव अभिषेक दत्त, प्रदेश महासचिव विकास मिश्रा, मुंशीपुलिया अध्यक्ष सुमित यादव, विकास रावत आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर। निजामुद्दीन हाशमी, संवाददाता पी न्यूज़ चैनल इंदिरा नगर लखनऊ।


Post a Comment