बहराइच । रामगांँव थाना क्षेत्र के नेवादा मोड़ पर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक का बैंकमित्र उड़ा रहा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां। यह कहा जा सकता है कि यहां सोशल डिस्टेंसिंग के जिम्मेदारो के लापरवाही की वजह से ही ऐसी स्थित बनी हुई है, लेकिन यह कृत्य थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक नेवादा मोड़ का है। जहाँ ऐसी समस्या पुलिस की लापरवाही से हो रही है। वैसे थाना प्रभारी निरीक्षक राजमणि शुक्ल ने दो पुलिस कर्मियों की तैनाती नेवादा मोड़ पर कर रखी है, लेकिन पुलिस कर्मी इधर-उधर बैठे रहते हैं। जिस कारण न लाक डाउन का मतलब रहता है न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का, जबकि पड़ोसी जनपद गोंडा में कल एक कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति मिला है लेकिन जनपद की जिम्मेदार पुलिस मौन नजर दिख रही है।
रिपोर्ट। दुर्गेश चन्द श्रीवास्तव, जिला संवाददाता पी न्यूज़ चैनल बहराइच।

Post a Comment