किसान सम्मान निधि का पैसा काफी किसानों के खाते और आधार फीडिंग की गलती के कारण नही मिल रहा है जिससे किसान बहुत परेशान है, इस lockdown में किसानों को सम्माननिधि के रुपयो के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस सम्बंध में अधिकारियों से बात करने पर पता चला कि किसानों के कागजात सही जमा हुए थे लेकिन फीडिंग में गलती हुई है, जो साइड ऑनलाइन संसोधन हो रहा था वह साइड बंद है, इससे किसान बहुत परेशान हैं कुछ किसानों के खातों के साथ दूसरे लोगो के आधार फीड कर दिए गए है, ऐसे में किसानों की क्या गलती है, जिससे उनको सम्माननिधि का रुपया नही मिल पा रहा है। ऐसे में किसानों की समस्या सरकार ही दूर कर सकती है।
रिपोर्ट। विवेक शुक्ला, जिला संवाददाता पी न्यूज़ चैनल बहराइच।
Post a Comment