Ads (600)

बाराबंकी।  पार्टी मुखिया के लिए अशोभनीय बयान जारी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहसिन ने न्यूज चैनल रिपब्लिक भारत के एंकर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एफआईआर के लिए उन्होंने एक लिखित शिकायती पत्र कोतवाली प्रभारी को दिया है। जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन गुरुवार को विधि प्रकोष्ठ व अन्य पदाधिकारियों के साथ कोतवाली नगर पहुंचे और तहरीर दी। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा कि पालघर महाराष्ट्र मे संतो की हत्या एक दुखद घटना है।

प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा है कि रिपब्लिक भारत (R. Bharat) के एंकर अर्नब गोस्वामी का 21 अप्रैल का कथन कि यदि हिन्दू-संतो की बजाय किसी मौलवी या पादरी की हत्या हुई होती तो शान्ति रहती? इस हत्या पर मीडिया व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चुप हैं।

जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा उनका यह कथन भारतीय संस्कृति पर ही नही देश की गंगा जमुनी तहजीब पर आघात है। आज जब देश की आवाम कोरोना जैसी महामारी से जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है ऐसे में न्यूज एंकर का बयान जानबूझ कर साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला ऐसा कदम है जिसकी मांफी नही है।
जिलाध्यक्ष ने कहा देश में अमन चैन शान्ति रहे, इसके लिये रिपब्लिक भारत चैनल के प्रमुख तथा एंकर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर सख्त कार्यवाही किया जाना नितान्त आवश्यक है। जिससे अन्य समाचार चैनल के प्रमुख तथा एंकर के बड़बोलेपन पर लगाम लग सके।                               .          
रिपोर्ट। निजामुद्दीन हाशमी, संवाददाता पी न्यूज चैनल बारावंकी। 

Post a Comment