Ads (600)

गोंडा।  उ. प्र. योगी सरकार दूसरे राज्यों में 14 दिन का क्वारनटीन पूरा कर चुके मजदूरों को वापस लाने की तैयारी में है. प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाएगी।

उ. प्र. सरकार का बड़ा फैसला, दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को लाने की तैयारी दूसरे राज्यों में 14 दिन का क्वारनटीन पूरा कर चुके मजदूर आएंगे वापस। 14 दिन का क्वारनटीन पूरा कर चुके मजदूर आएंगे वापसअधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने का आदेश दिया है।

प्रदेश की योगी सरकार दूसरे राज्यों में 14 दिन का क्वारनटीन पूरा कर चुके मजदूरों को वापस लाने की तैयारी में है. प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाएगी. इसके लिए कार्य योजना बनाने को योगी सरकार ने मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कोविड-19 पर हुई मीटिंग के बाद कहा कि एक कार्य योजना तैयार की जाए, जिसमें दूसरे राज्यों में फंसे हुए मजदूरों की चेकिंग और टेस्टिंग करने की योजना बने और फिर प्रदेश की सीमा में आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार उन मजदूरों को उनके जिलों तक अपनी बसों के माध्यम से पहुंचाएगी. बता दें कि आजतक इस सिलसिले में एक खबर पहले ही कर चुका है।

बता दें कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के बीच अलग-अलग राज्यों में मजदूर फंसे हुए हैं. ये प्रवासी मजदूर लगातार अपने घर वापस जाने की मांग कर रहे हैं. राजस्थान के कोटा में फंसे बच्चों को वापस लाए जाने के बाद प्रवासी मजदूरों को वापस उनके राज्यों में भेजे जाने की मांग बढ़ गई थी।

रिपोर्ट। पवन गुप्ता, जिला संवाददाता पी न्यूज चैनल गोंडा। 

Post a Comment