Ads (600)

बहराइच 11 अप्रैल।  नगर क्षेत्र के गुलामअली पुरा स्थित बिन्दिया शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क बनाकर निशुल्क वितरण किया जा रहा है। बिन्दिया शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती इन्दू ने बताया कि लाकडाउन के दौरान बाजारों में बंदी के चलते सभी लोग घरो में खाली है और खाली समय का सदुपयोग करते हुए उनके द्वारा जनसेवा कार्य हेतु घर में ही रह कर माक्स बनाने का निर्णय लिया गया और घर पर ही कपड़ो से मास्क तैयार कर क्षेत्रीय लोगो को बांटा जा रहा है। उन्होने बताया कि वह इलाहाबाद बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बहाराइच में सिलाई-कटाई डी.एस.टी. के रूप में प्रशिक्षण भी देती है। उनके द्वारा संस्थान के प्रशिक्षणार्थियो को भी घर पर रहकर मास्क बनाने हेतु प्रेरित किया गया।

रिपोर्ट। बिबेक शुक्ला, जिला संवाददाता पी न्यूज़ चैनल बहराइच।

Post a Comment