बहराइच। लाक डाउन में देशी व बिदेशी शराब के ठेके बंद होने के चलते अवैध रूप से कच्ची शराब की खरीद बिक्री करने वाले की चांदी हो गई। थाना प्रभारी राम गांव राज मणि शुक्ल मुखबिरो के सहयोग से अंकुश लगाने के प्रयास में जुटे है। जिसमें राम गांव पुलिस को एक सफलता भी मिली है।
थाने के उपनिरीक्षक संजय अग्निहोत्री, कांस्टेवल राम गोपाल गुप्ता बीते शानिवार को क्षेत्र में लाॅक डाउन का पालन करवाने के लिए गश्त कर रहे थे।कि इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बसौना माफी में दबिश देकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अवैध रुप से कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया । उसके कब्जे से पुलिस ने पिपिया में दस लीटर अबैध कच्ची शराब बरामद किया जो कच्ची शराब को कही ले जाने के फिराक मे था, पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान लक्ष्मण पुत्र बंशीलाल निवासी बसौना माफी थाना रामगांव के रूप में हुई है। इस मामले में रामगांव पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
रिपोर्ट। विवेक शुक्ला, जिला संवाददाता पी न्यूज़ चैनल बहराइच।

Post a Comment