अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत बाजार के पास मुनक्का देवी पत्नी स्व0 रामनन्दन उम्र-70 वर्ष, निवासी भोरमार मॉफी थाना अदलहाट मीरजापुर जो अपने नाती राकेश के साथ किसी कार्य से वाराणसी जा रही थी । नरायनपुर बाजार के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गयी , पीछे से आ रहे ट्रक जिसका नं0- यूपी 64 एपी 4916 की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गयी । प्राप्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अदलहाट , चौकी प्रभारी नरायनपुर द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर , ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
रिपोर्ट-सूरज केशरी
Post a Comment