Ads (600)

कुशीनगर। जनपद के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत माघीकोठीलवा के भरटोली में आज बुधवार को सुबह में एक 30 वर्षीय अविवाहित युवक को कुदाल से काटकर बोरे में बांध कर घर के पिछवाड़े बँसवाड़ीमें फेंक दिए हैं।हत्या को लेकर अगल बगल के गॉवो में सनसनी फैल गई हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक उक्त गॉव के साधु शम्भू राजभर के शव को मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लेकर हत्या की छानबीन में जुटी हुई है।वारदात मौके पर ग्रामीणों का हुजूम लगा हुआ है।ग्रामीणों के मुताबिक मृतक युवक की हत्या की चर्चा सम्पत्ति विवाद को जोड़ कर ग्रामीण देख रहे हैं।फिलहाल हत्या का कारण जो भी हो घटना की जांच पड़ताल में स्थानीय पुलिस मौके पर जुटी हुई हैं. 

रिपोर्ट- वीरेन्द्र गुप्ता 

Post a Comment