कुशीनगर- नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के सभागार में हिन्दू युवा वाहिनी की मासिक बैठक ब्लाक अध्यक्ष हरिहर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुवा, जिसमे हिन्दू समाज के सुरक्षा व उत्थान तथा देश व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाये जा रहे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रो तक पहुचाने के लिये हियुवा के ब्लाक स्तर, न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गयी,
दिवंगत हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के लिए सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की,
बैठक के मुख्य अतिथि हियुवा जिला प्रभारी डॉ० रामअधार राजभर ने सभा को सम्बोधित करते हुवे कहा कि जात पात और अगड़े पिछड़े की भावना ही हिन्दू समाज के बिखराव का मुख्य कारण है, प्रत्येक हिन्दू परिवार से एक सदस्य को जोड़कर व सहभोज के माध्यम से ही समाज में व्याप्त इस विडम्बना को समाप्त किया जायेगा, आज के दौर में इस्लामिक आतंकवाद के निशाने पर हिन्दू नेता ही है विगत दिनों हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या इस बात का प्रमाण है, इस कूटरचित घटना की जितनी ही निंदा की जाए उतना ही कम है पर योगी सरकार ने 24 घण्टे के अन्दर ही इस घटना का खुलासा व घटना में शामिल अपराधियो को हवालात के अन्दर करके ये साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में जब भी कोई आतंकवादी संगठन अपना फन उठायेगा उसका फन कुचल दिया जायेगा,
तहसील प्रभारी खड्डा व विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी महराज के खिलाफ अनेको राजनीतिक पार्टियां उनकी छवि को धूमिल करने का कुचक्र रच रही है, पर हियुवा कार्यकर्ता उनकी मंसूबो को कभी पूरा होने नही देंगे,
नेबुआ नौरंगिया ब्लाक प्रभारी शैलेस तिवारी, अजय यादव, जंग बहादुर दास ने भी अपने अपने विचार रखे,
बैठक का संचालन ब्लाक महामंत्री मोनू मिश्रा ने किया, इस दौरान विनोद तिवारी, नन्दलाल जायसवाल, लल्लन मिश्र, हेमन्त कुमार, बलदेव सिंह, सुखल कुशवाहा, ललित गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विजय, रामशंकर, छोटेलाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे..
रिपोर्ट- वीरेन्द्र गुप्ता
Post a Comment