Ads (600)

मैनपुरी- एस.बी.आर.एल लिटिल एंजल्स के नन्हें मुन्नें विद्यार्थियों ने राम लीला का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने श्रीराम के जन्म से लेकर स्वयंबर तथा सीता हरण से लेकर राम रावण युद्व, रावण वध एवं श्री राम की अयोध्या बापसी व राज तिलक तक का मंचन कर सभी को मन्त्र मुद्र कर दिया। 
विद्यार्थियों ने सुनो कथा ये रामायण की तथा पल-पल है भारी विपदा है आई मोहे बचाने आ जाओ रघुराई इन दो गानो पर भी नृत्य किया। सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण जय श्री राम के नारो से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति स्तुति गुप्ता ने कहा कि दीपावली त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है एवं सम्पूर्ण राम चरित मानस हमे समाज के छोटे बडे़ सभी वर्गो को साथ लेकर चलने की शिक्षा देती है। 
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे श्रीमति शीमा चौहान, शबाब अली, रूची, काजल, तरन्नुम अली, श्री सुरेन्द्र सिंह, वरीद खॉन, रेनू गुप्ता, सोनी गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा।

मैनपुरी- कैलाश गुप्ता 

Post a Comment