

मैनपुरी- जलाओ दिये पर रहे ध्यान इतना अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाये‘ इसी बात को चरितार्थ करते हुये जनपद के प्रतिष्ठित विद्यालय एस.बी.आर.एल एकेडमी मे दिनांक 23.10.2019 को विद्यार्थियों व शिक्षकों ने दीपक मिठाईयां व अन्य आवश्यक वस्तुऐ एकतित्र कर शहर की गरीब व निर्धन बस्तिओं मे जाकर लोगों को वितरित की। विद्यार्थियों ने मिठाईयों के साथ-साथ दीपक, मोमबत्ती, थैले व दीपावली के त्यौहार से समबंधित अनेक वस्तुऐ लोगों को दीपावली के उपहार स्वरूप भेंट की। विद्यार्थियों ने उक्त व्यक्तिओ से उनके दिनचर्या रहन-सहन व जीविका चलाने के बारे में पूछताछ की व उनके अनुभवों को बाँटा। विद्यार्थियों के हाथो उपहार पाकर गरीब व निर्धन बच्चो, पुरूषो, महिलाओ व बुजुर्गो के चहरे चहक उठे और भाव विभोर होते हुये कहा कि आप विद्यार्थियों की बजह से हमे भी इस बार दीपावली का त्यौहार धूम धाम से मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुये धन्यवाद किया।
विद्यार्थियों व शिक्षकों ने वृद्याश्रम व दिव्यांग केंन्द्रों मे भी वितरित की मिठाईयां व अन्य वस्तुऐ।
विद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने शहर के वृद्याश्रम मे पहुंचकर बुजुर्गो मे दीपक मिठाइयां व दीपावली के त्यौहार से सम्बन्धित अन्य वस्तुओं का भी वितरण किया गया। विद्यार्थियों ने वृद्य लोगों से वृद्याश्रम मे प्राप्त सुविधाओं व उनके जीवन यापन करने के तरीके के अनुभवों को भी बॉटा।
विद्यार्थियों ने विद्यालय मे पहुँचकर बताया कि दीपावली के इस पावन पर्व के उपलक्ष्य मे गरीब व्यक्तिओं मे मिठाईयां, दीपक, मोमबत्तियां व अन्य वस्तुऐ वितरित कर उन्हें आनन्द व संतुष्टि की अनुभूति हुई तथा अपना अनुभव बांटते हुये कहा कि दीपावली का पर्व भाई चारे, स्वच्छता असत्य पर सत्य की विजय व रोशनी का त्यौहार है जिसके अनुसार हमें देश मे सभी व्यक्तिओं चाहे वे निर्धन, गरीब, बेसहारा व अनाथ ही क्यों न हो उनके बिना हमारा दीपावली का त्यौहार मनाने का कोई औचित्य नही है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति स्तुति गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष हमारा यह प्रयास रहता है कि हम विद्यार्थियों के माध्यम से प्रत्येक त्यौहार को जनपद की गरीब व निर्धन बस्तियों मे मिठाईयां व विभिन्न त्यौहारो से सम्बन्धित विभिन्न आवश्यक वस्तुऐ वितरित कर विद्यार्थियों मे भाई चारा, राष्ट्रीयता, देशप्रेम व मानव जाति के प्रति उनके उदारता व जिम्मेदारी विकसित कर सके तांकि वह राष्ट्र के सच्चे, जागरूक व संस्कारवान नागरिक बन सके।
रिपोर्ट- कैलाश गुप्ता
Post a Comment