अलीगढ़- तहसील खैर के गांव गोमत में देवछठ के अवसर पर आयोजित श्री दाऊजी महाराज के मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस वार भी मेले का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ पूर्व डीआईजी सत्येंद्रवीर सिंह ने अपनी पत्नी के साथ फीता काटकर किया। मंदिर के समक्ष तीन दिन तक भजन कीर्तन के साथ-साथ लीलाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, जिसकी जानकारी देते हुए बीकेडी कौशिक ने बताया कि दाऊजी का मेला 500 वर्षों से लगता आ रहा है। इसको हर वर्ष भव्य तरीके से मनाया जाता है, यहा काफी दूर-दूरदराज से लोग आते हैं और इसकी काफी मान्यता है।
यहां पर्यटन विभाग की तरफ से भव्य कृष्ण मानसरोवर तैयार किया गया है, यह मेला तीन दिन तक लगता है, इस मेले में बच्चों के खेलकूद के लिए खिलौनों की दुकानें लगती हैं और झूले आदि भी लगाए जाते हैं जिनका बच्चे भरपूर आनंद लेते हैं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी रहती है।
रिपोर्ट- लक्षमण सिंह राघव, खैर अलीगड़,,
Post a Comment