Ads (600)

श्रावस्ती- जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरन्ट में स्थित मदरसे में बीती रात अनोखी शादी हुई। इसमें थानाध्यक्ष समेत पुलिस स्टाफ बाराती बना। काजी ने लड़के-लड़की का मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ निकाह पढ़ाते हुए उन्हें साथ रहने और ताजिंदगी एक दूसरे का ख्याल रखने की कसम भी दिलाई।

मल्हीपुर इलाके के ग्राम पंचायत रामपुरबस्ती के मजरा नगई गाँव का है। यहां के रहने वाले 24 साल के इबरार की छेदीपुरवा में ही रहने वाली 19 साल की आफरून से प्यार हो गया। घरवालों को पता चला तो पहरे बिठा दिए। एक दिन मौका पाकर इबरार और आफरून ने घर छोड़ दिया। आफरुन के घर वालों ने इसकी खबर पुलिस को दी।

मल्हीपुर थाने मामला भी दर्ज हुआ। इसके बाद दोनों की खोजबीन शुरू हुई। कई दिनों की मेहनत से इबरार और आफरून को पुलिस ने बरामद तो कर लिया। लेकिन मोहब्बत के दीवाने एक दूसरे के बिन एक पल रहने को राजी नहीं थे। पुलिस ने घर वालों से बात की। दोनों के परिवार पुलिस की काउंसलिंग और प्रेमियों की मोहब्बत के आगे पिघल गए।

मंगलवार रात मदरसा जामिया रजविया शमशुल उलूम हरदत्त नगर गिरन्ट में ही रस्मों रिवाज के साथ निकाह पढ़ा गया।थानाध्यक्ष के पहल से इस अनोखी शादी की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। जो कल तक घर छोड़कर भागने के लिए लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने थे। वहीं दोनो आज अपने उन्ही लोगों के बीच हीर-रांझा,सीरी-फरहा, लैला-मजनूं जैसे उपमाओं से अलंकृत हो रहे हैं।

वहीं प्रेमी युगल की शादी कराने में अहम भूमिका निभाने वाले मल्हीपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय की भी क्षेत्र में चर्चा हो रही है। थानाध्यक्ष ने प्रेमी युगल को शादी में नेग भी दिया और उन्हें आशीर्वाद देते हुए एक दूसरे का खयाल रखने की हिदायत भी दी।

 रिपोर्ट- पी न्यूज़ बहराइच/ श्रावस्ती,,

Post a Comment