Ads (600)

भोंगाँव से जाने वाला रजवाना रोड़ पर गड्डे ही गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन स्वामियों को काफी परेशानी होती है। इसरोड पर जमौरा,सूरजपुर,जसनपुर,अपूरपुर, जोगपुर,दुर्गापुर,शिवपुरा,निहालपुर, रामनगर, संतोषपुर,रजवाना आदि गाँब का सम्पर्क मार्ग है जो भोंगाँव से जोड़ता है।जोगपुर निवासी कैलाश राजपूत का कहना है कि कई वार इस रोड की शिकायत उच्चाधिकारियों से और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर कर चुका हूँ।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।जबकि सड़क से बाजार मण्डी तक किसानों को ट्रैक्टर ले जाने में घण्टों भोंगाँव  पहुँचने में लगता है और कई वार सवारियां और राहगीर चोटिल भी हो जाते है।क्षेत्र वासी योगेंद्र राजपूत, संदीप कुमार,राजकुमार,रामवीर,आशाराम,गुड्डू,रोहित,विहारिलाल,मोहित, लोधी,वासुदेव लोधी, अनिल कुमार, रामनरेश आदि लोगों ने सड़क बनवाये जाने की माँग की है।

रिपोर्ट- शिवचरण राजपूत

Post a Comment