जनपद कुशीनगर के विकास खण्ड विशुनपुरा के ग्राम सभा घुर छपरा के लाला टोले पर स्थित बाउंड्रीविहीन प्राइमरी व जूनियर पाठशाला अपनी दुर्दशा पर आसु बहा रहा है, गन्दगी के अम्बारो और बगैर शिक्षक के बीच नौनिहाल पढ़ने को मजबूर है, प्राध्यानाचार्य और सफाईकर्मी के लापरवाहीयो के चलते विद्यालय परिसर, रसोई घर और इंडिया मार्का हैंडपंप के चारो तरफ गन्दगी का अंबार लगा हुवा है, विद्यालय का शौचालय भी गन्दगी से पटा हुवा है, साफ सफाई तथा उचित देख रेख के अभाव में नौनिहाल नित्य क्रिया हेतु बाहर जाने को मजबूर है, नामांकित 106 बच्चो वाले विद्यालय में 4 अध्यापक और एक शिक्षा मित्र पठन पठन पाठन के लिए नियुक्त किये गये है पर स्थानीय ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने बताया कि प्रतिदिन एक या दो ही अध्यापक आकर पढ़ाते है, यहा तक कि इन लोगो ने ये भी बताया कि प्राध्यानाचार्य विद्यालय में महीने में कभी कभार ही आते है और करीब एक या दो घंटे रहने के बाद फिर से चले जाते है, अध्यापको की लापरवाहियों के चलते विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पठन पाठन बहुत ही कमजोर है, कक्षा 3 में पढ़ने वाले गोविन्द, अंकित और साधना को अपना जिला और देश का नाम तक मालूम नही है, कक्षा 5 में पढ़ने वाले सोनू और रीमा हिंदी का किताब तथा कक्षा 8 में पढ़ने वाली नीतू और अंकिता अंग्रेजी का किताब पढ़ तक नही पढ़ पाई, अधिकांस बच्चे बगैर यूनिफार्म के आये थे, बच्चो के एक समूह ने बताया कि सोमवार को न तो फल बटता और न ही बुधवार को दूध यहा तक कि मीनू के हिसाब से कभी कभार ही खाना बनता है,
ग्राम वासियो के एक समूह ने प्रध्यानाध्यापक सहित शिक्षको पर भी अनेको आरोप लगाकर उनके अन्यत्र तबादला कराकर उनके स्थान पर किसी अन्य योग्य अध्यापको की तैनाती के साथ अब तक विद्यालय के विकास के मद में आये हुवे धन का किये गये गबन की सक्षम अधिकारियों के द्वारा जांच की मांग की है .
थाना प्रतिनिधि
विरेंद्र गुप्ता
Post a Comment