कुशीनगर-पिछले दिनों जिले के दुदही क्षेत्र मे हुई मुसहरों की मौत, अधीनस्थ कर्मचारियों, अधिकारियों, झोला छाप डॉक्टरों, अवैध क्लीनिकों पर अंकुश ना लगा पाने का आरोप के साथ हींं आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड के कार्य में शिथिलिता बरतने में भी आरोपित करते हुए योगी सरकार द्वारा सीएमओ कुुशीनगर डा. हरिचरण सिंह को निलम्बित कर अपर निदेशक स्वास्थ्य गोरखपुर मण्डल कार्यालय से निलम्बन की अवधि में सम्बद्ध किया गया है।
गौरतलब है कि अधीनस्थ कर्मचारियों, अधिकारियों, झोला छाप डॉक्टरों, अवैध क्लीनिकों पर अंकुश ना लगा पाने का आरोप लगा है, साथ ही आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड के कार्य में शिथिलिता बरतने में भी आरोपित किया गया है और लापरवाही बरतने का भी आरोप है और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही नही किए जाने को लेकर कार्यवाही हुई। सीएमओ कुशीनगर डा. हरिचरण सिंह निलम्बित अवधि के दौरान अपर निदेशक गोरखपुर मण्डल कार्यालय मेें अपनी सेवा देंगे। उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों की जांच निदेशक परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाएगा।
------------------------------------------
थाना प्रतिनिधि
वीरेंद्र गुप्ता
नेबुआ रायगंज कुशीनगर
Post a Comment