ग्राम सभा के दबंगो के द्वारा उसके कास्तकारी सहित अन्य भूमि पर किया गया है अबैध कब्जा,पीड़ित पक्ष हल्का लेखपाल और कानूनगो पर धन उगाही का लगा रहे है आरोप.
कुशीनगर- हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दरगौली में बृद्ध किसान ने भू -माफियाओं के द्वारा अपनी कस्तकारी जमीन व ग्राम सभा की जमीन पर फर्जी इन्द्राज कराके हडपने व अधिकारियों द्वारा मामले के निस्तारण करने के बाद भी यथा स्थिति बरकरार रहने से आजिज आकर 8 सुत्रीय मागों को लेकर 4 सितम्बर से गाव के ही काली माता के स्थान पर क्रमिक अनशन कर रहे है, खबर लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुचा था,
खड्डा तहसील के ग्राम सभा दरगौली के खास टोला निवासी 60 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह प्रधानमंत्री कार्यालय , मुख्यमंत्री कार्यालय, मा० मुख्य न्यायधिश उच्चन्यायालय इलाहाबाद, मण्डलायुक्त गोरखपुर, मा० सीजीयम कुशीनगर सहित डीएम व एसपी आदि सभी को प्रार्थना पत्र देकर भू माफियाओं के द्वारा विभिन्न न्यायालय में 9 लम्बीत मामलों से परेशान होने और खाना खाने को मोहताज हो जाने के बाद पीड़ित बृद्ध उक्त तिथि से क्रमिक अनसन कर रहा है, जो कि 7 सितम्बर से क्रमिक अनशन को छोडकर अमरण अनशन कर रहा है,
पीड़ित बृद्ध व उसके परिजनों ने पूर्व में उक्त भूमि की पूर्व में कई गयी पैमाइश व कब्जा दिलाने के आश्वासन देकर हल्का लेखपाल पर 18 हजार रुपये लेने तथा कानूनगो पर भी रिश्वत मांगने का आरोप लगा रहे है,
इस सम्बन्ध में हल्का लेखपाल बृजनरायन सिंह ने बताया कि धनउगाही का आरोप गलत तथा भूमि विवाद न्यायालय में लम्बित होने के कारण सक्षम अधिकारी कुछ भी करने में असमर्थ है .
------------------------------------------
थाना प्रतिनिधि
वीरेंद्र गुप्ता
नेबुआ रायगंज कुशीनगर
Post a Comment