Ads (600)

बहराइच/मटेरा- तहसील नानपारा विकासखण्ड शिवपुर  के लालपुर शिवपुर मे सरकारी नलकूप से सिंचाई करनी हो तो सौ रूपये बीघा के रेट से किसानो को देना पड़ता है अगर जिसके पास पैसा नही है उसके खेत मे पानी नही जाता है । दबंगो के साये मे ये नलकूप अवैध वसूली का अड्डा बन गया है। जिसके पास पैसा उसके खेत की सिंचाई जिसके पास पैसा नही उसके खेत भे पानी नही।विकासखण्ड शिवपुर के ग्राम पंचायत लालपुर शिवपुर के मजरा सरैया मे 74 एनजी नलकूप बना है । नलकूप नोटिस बोर्ड पर नलकूप चालक का नम्बर अंकित है । लेकिन चालक व सरैया गाॅव का दबंग व्यक्ति रामगोपाल कश्यप ने नलकूप पर अपना कब्जा दिखाते हुए सौ रूपये बीघा के रेट से सिंचाई करने पर लेता है जो किसान रामगोपाल कश्यप को सौ रूपये के रेट से देगा उसी के खेत मे नलकूप का पानी जायेगा जो किसान पैसे देने के स्थति मे नही है ओ चाहे जितना गिड़गिड़ाये लेकिन उसको सरकारी नलकूप का पानी नही मिल सकता है पूर्व समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश मे किसानो की सरकारी नलकूप व नहर की सिंचाई मुफ्त कर दी थी तभी से प्रदेश भर मे नलकूपो से सिंचाई करने पर सिंचाई की लगान नही देना पड़ता है लेकिन लालपुर शिवपुर मे 74 एनजी नलकूप पर सरकार बदलते ही सरैया निवासी रामगोपाल कश्यप ने सौ रूपये बीघा के रेट से वसूलना शुरू कर दिया है और बगैर पैसे लिए किसी भी किसान को सरकारी नलकूप का पानी नही देता है भले ही प्रदेश सरकार मुफ्त सिंचाई का ढिंढोरा पीट रही हो लेकिन दबंगो द्वारा आज भी अंग्रेजो जैसा हुकूमत करके जो चाहते है वही करते है सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियो  के मिलीभगत से अवैध वसूली मे हिस्सेदारी ली जाती होगी या फिर इस नलकूप के चालक ने रामगोपाल कश्यप को सौ रूपये बीघा के रेट से पैसा लेकर पानी देने का आदेश दिया होगा तभी तो ये गाॅव का दबंग व्यक्ति सरकारी नलकूप से सौ रूपये बीघा के रेट से अवैध वसूली करता है इस सम्बन्ध मे नलकूप चालक के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क साधा गया लेकिन नलकूप चालक का मोबाइल स्वीच आॅफ बताता रहा सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियो को मामले का संज्ञान लेकर अवैध वसूली करने वाले दबंग व्यक्ति राम गोपाल कश्यप पर दण्डात्मक कार्यवाही करनी चाहिए जिससे सरकारी नलकूप पर अवैध वसूली बन्द हो सके और सरकार की ईमानदारी पर बट्टा लगाने वाले डण्डित हो सके।

रिप

Post a Comment