श्रावस्ती-/भिनगा- बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों ने अपने कुछ महत्वपूर्ण मांगों को लेकर विधायक असलम राईनी को आज ज्ञापन सौंपा,
शिक्षकों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक असलम राईनी ने पूर्ण आश्वासन दिया है कि आने वाले अक्टूबर माह में विधानसभा सत्र के दौरान इस मांग को उत्तर प्रदेश विधानसभा में मैं अवश्य रखूंगा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी से इस संबंध में अवश्य मुलाकात करूंगा विधायक जी की बातों से सभी बेसिक शिक्षकों में काफी उत्साह दिखाई दिया और सभी शिक्षकों ने विधायक जी को धन्यवाद देकर जल्द से जल्द अपनी मांग का निस्तारण करने निवेदन किया है।
रिपोर्ट- जिला संवाददाता श्रावस्ती।

Post a Comment