Ads (600)

मयूर मैराथन 21किलो मी0 के दौड़ में किया प्रथम स्थान प्राप्त
सीखड़। मीरजापुर सीखड़ गाँव की बेटी ने प्रदेश का मान रखते हुए मुम्बई के मीरा भयन्दर मुन्सिपल कार्पोरेशन के तत्वधान मे हुए 21 किमी के मयूर मैराथन मे प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और अपने गाँव का नाम रोशन, गाँव के गरीब किसान सत्यदेव सिंह की पुत्री ज्योति सिंह नरही पी जी कालेज बलिया से शारीरिक शिक्षा से स्नातक की छात्रा है।18 अगस्त 2019 को 21 कि0मी0 होने वाले  मैराथन मे प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले के साथ-साथ प्रदेश का भी मान बढ़ाया है।जीत की खबर सुनते ही गाव में खुशी की लहर है ज्योति सिंह को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट - सूरज केशरी

Post a Comment