मैनपुरी - जिला के कस्बा तहसील भोगांव में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार तहसील सभागार भोगांव में उपजिलाधिकारी पी सी आर्य की अध्यक्षता में बूथ संख्या 49 से 403 तक के बूथ लेवल अधिकारी की बैठक हुई जिसमें उपजिलाधिकारी ने अवगत कराया कि नवीन बूथ लेवेल अधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी हैं आप सभी बूथ लेवल अधिकारी 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने बाले संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत घर घर जाकर सर्वे करें और 1जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूर्ण करने बाले मतदाताओं के फॉर्म 6 भर कर वोट बनाये मृतक और शिफ्टेड मतदाताओं के फॉर्म 7 भर कर उनको वोटर लिस्ट से हटाये।मतदाताओं की सुविधा के लिए अब आयोग ने नई पहल की है जान सुविधा केन्द्र से भी वोटर कार्ड बनबा सकते है।मीटिंग में रजिस्ट्रार कानूनगो श्री रामवीर सिंह बूथ लेवल अधिकारी इमरान जवेद ,इरफान हुसैन ,अलोक रत्न, भूपेन्द्र राजपूत ,तहसीन फात्मा ,गुलशेर शाक्य, ओमकार यादव, श्याम यादव ,नवी हुसैन, कर्मवीर शाक्य आदि मजूद रहे
रिपोर्टर- विकास तिवारी मैनपुरी
Post a Comment