Ads (600)

पीड़ित आशा ने इसकी शिकायत मुख्यचिकित्साधिकारी से किया
तारुन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक आशा अनुचित लाभ कमाने के लिये अन्य आशाओं की क्षेत्र की प्रसव पीड़िताओं का प्रसव एक निजी सर्जिकल सेंटर में करवाया जा रहा है। पीड़ित आशा का आरोप है कि कमीशन कमाने के लिए जयसिंघमऊ की आशा द्वारा प्रसव पीड़िताओं को ऑपरेशन कराने को मजबूर किया जाता है। बारा निवासी आशा शैलेंन्द्री पाण्डेय पत्नी कुलदीप पाण्डेय ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अधीक्षक व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी से किया है।
शिकायतकर्ता शैलेन्द्री पाण्डेय ने बताया कि जयसिंहमऊ बढैयाँ निवासी आशा पुष्पा पाण्डेय पत्नी सुरेंद्र पाण्डेय दूसरी आशाओं के क्षेत्र की प्रसव पीड़ित महिलाओं को अपने लाभ के लिए प्रेरित कर निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव करवाती है। इसके एवज में निजी अस्पताल से मोटा कमीशन लेती है। जबकि निजी अस्पताल में प्रसव होने पर प्रसव पीड़िता व क्षेत्र की आशा दोनों को सरकारी सहायता से वंचित होना पड़ता है। इतना ही नहीं लाभार्थी का आर्थिक व मानसिक शोषण भी किया जाता है। शैलेन्द्री पाण्डेय ने बताया कि बारा निवासी शकुंतला पुत्री नन्दलाल का साधारण प्रसव हो सकता था। परन्तु कमीशन के लिए आशा पुष्पा पाण्डेय ने रामपुर भगन स्थित एक निजी सर्जिकल सेंटर में ऑपरेशन करवा दिया। जिसकी वजह से आशा बहू व लाभार्थी प्रसव पीड़ित को सरकारी प्रोत्साहन राशि से वंचित होना पड़ा।
इस बारे में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक वेद त्रिपाठी से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

रिपोर्टर -सुरेश कुमार मिश्र

Post a Comment