
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के कौड़िया कला गांव के पास वाराणसी शक्तिनगर राज मार्ग पर शाम 6:00 बजे के करीब ट्रैक्टर व कार में जबरदस्त टक्कर हो गई।जिसमे मारुती व ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए,मारुती में सवार सभी लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार बताया जाता है। कि कार सवार लोग अपने कार से वाराणसी से अहरौरा के तरफ तेज रफ़्तार से जा रहे थे। और मारुती कार वाले ने जैसे ही अदलहाट थाना अंतर्गत कौड़िया कला गांव के पास पंहुचा तभी वही ट्रैक्टर वाले ने पास के ही किसी जगह मिटटी गिराकर आ रहा था।और रोड के बिच से खुले रास्ते से सड़क पार करने लगा तभी उसी बिच तेज रफ़्तार मारुती कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी ।जिससे मारुती कार सवार सभी लोग घायल हो गए व दो गम्भीर रूप से घायल हो गए है । मौके पर पहुंची एम्बुलेंस सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया।
रिपोर्ट -सूरज केशरी
Post a Comment