जौनपुर- सुजानगंज ब्लाक के रायपुर कला ग्राम सभा में विकास कार्यों के नाम पर हुए लगभग 14 लाख घोटाले के मामले में विगत वर्ष जिला गन्ना विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने जांच किया था, जिसका विस्तृत समाचार "पी न्यूज़ चैनल" ने दिखाया था. किन्तु पूर्व जांच से असंतुष्ट शिकायती कृष्ण प्रताप सिंह ने हाई कोर्ट का रुख किया. हाई कोर्ट के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी जौनपुर श्री दयाराम ने ग्रामसभा में हुए विकास कार्यों एवं उनके नाम पर हुए घोटालों का बाकायदा निरीक्षण किया.
ग्रामीणों ने बताया की ग्राम प्रधान महमूद खान की कार्य प्रणाली से नाराज होकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक को जांच के लिए आवेदन दिया किन्तु उनके द्वारा हुई जांच का कुछ सही निष्कर्ष नहीं निकल सका. उसके बाद गाँव के कृष्ण प्रताप सिंह ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, शिकायती का आरोप है कि ग्राम सभा में खडंजा मरम्मत, नल रिबोर जैसे के कार्यों के नाम पर प्रधान द्वारा 14 लाख का गबन किया गया है. जांच अधिकारी दयाराम ने बताया कि हमने सभी आरोपों पर बिन्दुवार भौतिक सत्यापन किया है, और इसकी रिपोर्ट हम जिलाधिकारी को सौंपेंगे. जांच के अवसर पर जिला विकास अधिकारी दयाराम के साथ खंड विकास अधिकारी सहित ब्लाक के कई कर्मचारी भी मौजूद रहे.
रिपोर्ट- जय नारायण दूबे
जौनपुर
जौनपुर

Post a Comment