देवरिया जिले में बड़े पर्व के रूप में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
संयुक्त राष्ट्र का सलाहकार संत निरंकारी मिशन के देश व् दुनिया के सभी ब्रांचो में योग दिवस संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के देख रेख में एक पर्व के रूप में मनाया गया
इसी कड़ी में देवरिया में संत निरंकारी सत्संग भवन ,मुंडेरा में सुबह 5 :30 बजे से 7 बजे तक योग शिविर का आयोजन किया गया था,स्वस्थ शरीर स्वस्थ मन,स्वस्थ विचार के साथ जीवन जीने के लिए योग जरूरी है ,सवस्थ रहने पर ही हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को कर सकते हैं,
पर हम रक्तदान कर सकते है जिससे की लोगो की जान बचाई जा सके,
इसी अवसर पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की शाखा बरहज की तरफ से स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया,जिसमे 77 लोगो ने रक्तदान किया ,रक्तदान का उद्घाटन जोनल इंचार्ज देवरिया श्री बद्री विशाल सिंह जी ने किया ,रक्तदान कराने में बाबू मोहन सिंह जिला चिकित्सालय देवरिया की टीम में रक्तकोष प्रभारी डाक्टर एस पी सिंह ,LT तेजभान प्रसाद ,LT धुपेन्द्र राव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे !
साथ हि साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन देवरिया में मुख्य अतिथि श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय (प्रबंध निदेशक यू० पी० एस आई डी सी),जिलाधिकारी अमित किशोर ,पुलिस अधीक्षक डा० श्रीपति मिश्र ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों के साथ योग करते हुए इस पर्व को मनाया ,
जनपद के सभी तहसीलो व् थानों ने योग दिवस मनाया गया !
योग दिवस से सम्बंधित कुछ फोटो
ब्यूरो -गोविन्द प्रताप मौर्य, देवरिया







Post a Comment