Ads (600)

मैनपुरी। सोमवार को अलग अलग  सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई है वही 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।मृतक परिवार में कोहराम मच गया है सभी का रो रो कर बुरा हाल है। थाना करहल क्षेत्र के ग्राम भगवती पुर निवासी अवधेश कुमार 45 वर्ष पुत्र बाबूराम सविता बाइक पर सवार होकर के अपने साथी ओमकार पुत्र गंगा सहाय के साथ मार्कण्डेय से निमंत्रण खाकर वापस लौट रहे थे की कोसमा चौराहे के निकट रविवार की देर रात 8:30 बजे एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे अबधेश  की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गया मृतक केशव को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल उसके बाद सैफई भेज भेज दिया है ।
जनपद इटावा थाना बकेवर के ग्राम पटेल नगर निवासी बंटी पुत्र प्रदीप शुक्ला कन्हैया पुत्र ईश्वर दयाल निवासी हरसिंहपुर थाना कुरावली के साथ बाइक से जा रहे थे कि करहल रोड पर उनकी बाइक एक कुत्ता से टकराई इससे दोनों लोग लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जनपद एटा थाना अलीगंज के ग्राम सरोट निवासी पिंकी पत्नी राज पति के साथ बाइक पर जा रही थी कि करहल चौराहे के निकट ब्रेकर पर बाइक निकलती है झटके साथ नीचे बाइक से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है कोतवाली क्षेत्र के नगला मिडारी निवासी विजयपाल  , दलवीर पुत्र मानसिंह बाइक पर सवार होकर बेबर जा रही थी कि चौराहे के निकट एक कार सवार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट- शिवचरन राजपूत 

Post a Comment