बहराइच : जनपद के बेसिक शिक्षा बिभाग मे सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षा मित्र को बजट होने के बावजूद भी बेसिक शिक्षा बिभाग के जिम्मेदार शिक्षा मित्र को मानदेय देने में आनाकानी करते है उक्त बात उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मानदेय समय से न मिलने के कारण शिक्षामित्र आथिर्क रुप से परेशान रहता है मीडिया प्रभारी ने कहा कि शिक्षामित्र वैसे मानसिक रुप से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है ऊपर से बेसिक शिक्षा बिभाग के जिम्मेदार मानदेय समय से न देकर शिक्षा मित्र को प्रताडि़त कर रहे है। संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला समन्वयक प्रदीप पडेय से मुलाकात कर मानदेय मे हो रही देरी पर नाराजगी ब्यक्ति की और समय से मानदेय देने की माँग किया । प्रतिनिधिमंडल को जिला समन्वयक ने बताया कि अभी भी दो ब्लाक से उपस्थित मुख्यालय नही पहुँची है जिससे मानदेय भेजने मे देरी हो रही है उन्होने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षा मित्र को मार्च , अपैल दो महीने का मानदेय मंगलवार तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से भेज दिया जायेगा अगले सप्ताह तक मानदेय का भुगतान शुरू हो जायेगा इस दौरान प्रतिनिधिमंडल मे जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जीत कुमार यादव ,कमाल अहमद, प्रमोद श्रीवास्तव, बिनोद तिवारी मौजूद रहे ।
बिबेक शुकल, जिला संवाददाता पी न्यूज बहराइच!

Post a Comment