Ads (600)

बहराइच- आज बुधवार को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 ओ0पी0 सिंह द्वारा जनपद के पुलिस लाईन स्थित पुलिस मार्डन स्कूल/पुलिस लाईन का भ्रमण व निरीक्षण तथा पुलिस लाईन में स्थापित आदर्श मेस हाल का निरीक्षण किया गया। 

इस दौरान पुलिस महानिदेशक को सर्वप्रथम बहराइच पुलिस द्वारा पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस में गार्ड आफ आनर दिया गया तत्पश्चात पुलिस लाईन स्थित पुलिस मार्डन स्कूल में प्रधानाध्यापिका श्रीमती निशा सिंह व बच्चों द्वारा बुके आदि देकर स्वागत किया गया।

पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस मार्डन स्कूल के बच्चों के कार्यक्रम में भाग लिया गया व अध्यापकों के साथ मीटिंग की गई। इस अवसर पर उन्होने पुलिस मार्डन स्कूल में अध्यापको को बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिये प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक से स्कूल के संबन्ध में अन्य सुधार हेतु सुझाव दिया गया। पुलिस मार्डन स्कूल के प्रधान अध्यापिका द्वारा पुलिस मार्डन स्कूल को मैट्रिक सतर तक करने का अनुरोध किया गया, जिस पर पुलिस महानिदेशक द्वारा पर्याप्त भूमि व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी कर पुलिस मार्डन स्कूल को मैट्रीक तक करने का आश्वासन दिया ।

पुलिस लाईन में आदेश कक्ष हाल, पुलिस लाईन, व जीर्णोद्धार के उपरांत आरटीसी हेतु आवंटित आदर्श मेस भवन का निरीक्षण किया गया मेंस व लाईन में साफ सफाई व अन्य सुविधाओं के देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गई । इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक की पत्नी श्रीमती नीलम सिंह (अध्यक्षा उ0प्र0 पुलिस वेलफेयर),
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक बहराइच डा0 गौरव ग्रोवर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप, अपरपुलिसअधीक्षक ग्रामीण रवीन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी लाईन त्रिवेणीद्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नानपारा अरुन चन्दक्षेत्राधिकारी नगर त्रयंबक नाथ दूबे, प्रतिसार निरी0 संतोष कुमार सहित जिले के पुलिस अफसर मौजूद रहे।

 रिपोर्ट- दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव जिला संवाददाता, पी न्यूज बहराइच। 

Post a Comment