सरकारी महकमे मे व्याप्त भ्रष्टाचार को देखते हुये,सामाजिक संस्था नेशनल एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स अयोध्या चीफ कौशलेश तिवारी ने की मीटिग,
तारुन हैदरगंज अयोध्या, पूरा बाजार (अयोध्या) : चर्चित सामाजिक संस्था नेशनल एंटी-करप्शन एंड क्राइम-कंट्रोल फोर्स का इस समय सम्पूर्ण देश में जिला स्तर पर पदाधिकारियों का मनोनयन एवं विस्तार चल रहा है। सरकारी सेवाओं एवं सुविधाओं का पूरा लाभ जरुरतमंदों तक नहीं पहुँच पा रहा है इसीलिए बड़ी तीव्र गति से नेशनल एंटी-करप्शन एण्ड क्राइम कंट्रोल फोर्स का गठन कर उसकी (फोर्स) मजबूती के लिए ईमानदार एवं राष्ट्रीय सोच वाले युवक -युवतियाँ आगे कर चढ़कर संस्था से जुड़ती चली जा रही हैं।
यह बात पूरा बाजार ब्लाक के अचकवापुर में समाजसेवी संजय पाण्डेय के आवास पर उनके संयोजन में नेशनल एंटी-करप्शन एडं क्राइम - कंट्रोल फोर्स की एक खास मीटिंग में जिला प्रमुख कौशलेस कुमार तिवारी ने बताते हुए कहा कि आज जरुरतमंद लोग, वंचित ,माशूम एवं गरीब तपके के लोग अपने को ठगा , सताया एंव लाचार महसूश कर रहे हैं। स्वास्थ्य , शिक्षा , पुलिस, धान क्रय केन्द्र, गन्ना पर्ची, एवं बिजली आदि विभागों में कथित दलालों का बोलबाला है, कोई भी सरकारी सुविधा, सेवा एंव लाभ इन जरुरतमदों को नसीब नहीं हो पाता है।
श्री तिवारी ने कहा कि अब हमारी एंटी-करप्शन संस्था के साथी भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों का अंत करके वंचितों को उनका हक दिलाकर ही दम लेगें।
श्री तिवारी ने अयोध्या जनपद को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए अपनी नवगठित टीम की घोषणा की है। श्री तिवारी ने युवा समाजसेवी संजय पाण्डेय को असिस्टेंट चीफ मनोनीत किया, एवं बृजेश तिवारी, दिनेश मिश्रा , संतोष पाठक, आदित्य पाण्डेय , पवन कुमार तिवारी , सत्येन्द्र पाण्डेय , ज्वाला प्रसाद तिवारी , शिव नंद शुक्ला , अरविंद कुमार तिवारी, मनोज कुमार पाण्डेय तथा सुरेश पाण्डेय को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है I
रिपोर्टर-सुरेश कुमार मिश्र
Post a Comment