प्रदेश सरकार के सहयोगी गठबंधन के कबीना मंत्री ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी चाहेगी तब वह लोकसभा का चुनाव साथ में लड़ेंगे ।अन्यथा चुनाव में अपनी सहभागिता नहीं दिखाएंगे ।और ना ही वह चुनाव लड़ेंगे एक पार्टी के कार्यक्रम में चंदौली होते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक पत्रकार वार्ता में जब मंत्री जी से यह कहा गया मौजूदा एक सांसद महोदय ने उनके ऊपर आरोप लगाया है कि उस सुहेलदेव के नाम पर दुकानदारी कर रहे हैं तो कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं अगर हम दुकानदारी कर रहे हैं तो वह भी पीला झंडा खरीद करके इसमें सहभागी बने और खरीदार बन जाएं ।आरक्षण के मुद्दे पर बात करते हुए श्री राजभर ने कहा कि 27% आरक्षण बंटवारे पर सुभाष पा के कार्यकर्ता जनपद के सभी जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। भ्रष्टाचार के बारे में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मशीन पुरानी है और केवल ड्राइवर बदले गए हैं।
रिपोर्ट- अनिल तिवारी
Post a Comment