दुकान में लगी आग,लाखों का हुआ नुकसान,अवैध रूप से बेचते थे पेट्रोल- बहराइच-कोतवाली नानपारा के अगैया बाजार में मुहीन पुत्र सुलेमान निवासी अगैय्या थाना कोतवाली नानपारा अन्त॔गत थी परचून की दुकान में लगी आग, आग लगने से लगभग डेढ़ लाख का नुक़सान बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आठ दिन बाद पीड़ित की लड़की की शादी होनी है इस हादसे से पीड़ित का परिवार सदमे में है सूत्रों के अनुसार अवैध पट्रोल डीजल की बिक्री भी उस दुकान मे होती थी उसी में परचून की भी दुकान रक्खे हुए थे अज्ञात कारणों से लगी आग,आग लगने से देखते ही देखते विक्राल रूप धारण कर लिया मौके पर लोगों की भीड़ लगने लगी जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग NH28C जाम की स्थिति पैदा हो गयी।फायर स्टेशन नानपारा की दूरी मात्र छ: किलोमीटर फिर भी दमकल की गाड़ी देर से पहुंचीं ग्राम प्रधान अगैयया अब्दुल उमर, सदस्य जिला पंचायत अरविंद चौधरी व गंगाराम यादव ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी है।
राज कुमार श्रीवास्तव

Post a Comment