घर से लापता हुई शालिनी 6 पुत्री फेकूराम बनराजा का सुबह गांव के समीप एक गन्ने के खेत में मिला कंकाल
अयोध्या- थांना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के करौंदी गांव से अक्टूबर माह नवरात्रि के अष्ठमी को घर से लापता हुई शालिनी 6 पुत्री फेकूराम बनराजा का सुबह गांव के समीप एक गन्ने के खेत में मिला कंकाल,लापता बालिका के पिता ने खेत में मिले कपड़े से कंकाल की पहचान किया। रविवार सुबह गन्ना काटते समय गन्ना काटने गए ग्रामीणों ने कंकाल का सिर कपड़ा एक हंसीया, बाल, इधर उधर बिखरे देखा। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे लापता बालिका के माता पिता ने बच्ची के कपड़े से की पहचान। आशंका जताई जा रही है कि मासूम बालिका का अपहरण के बाद तांत्रिक क्रिया हेतु बालिका की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेका गया। सूचना मिलने पर मौके पर एसपी ग्रामीण संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया, बीकापुर कोतवाली के अलावा कई थानों की पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी मृतक बालिका के परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल मृतका के पिता ने दोषी के खिलाफ कार्यवाही की बात कही।
रिपोर्ट - के एस मिश्रा
Post a Comment