बाराबंकी- संदिग्ध हालातों में एक विवाहिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर खुद पर केरोसिन छिड़का और आग लगा ली। आग लगते हुए चीखने चिल्लाने लगी हो कमरे के रोशनदान से धुआ निकलने लगा। यह देख कर पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर बुरी तरह झुलसी हुई महिला पड़ी हुई थी। घटना के समय परिजन बाहर थे जो सूचना पाकर बदहवास अवस्था में पहुंचे। कुछ देर में सूचना पाकर मायके वाले भी आ गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मसौली थाना क्षेत्र की घटना
यह दर्दनाक घटना मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर की है। इस गांव के निवासी गुड्डू का विवाह 1 साल पहले विनीता नाम की महिला के साथ हुआ था। बताते हैं कि इन दिनों घर में कुछ अनबन चल रही थी। रविवार को गुड्डू रोजाना की तरह गन्ने वाला ट्रक चलाने के लिए सुबह ही निकल गया था। सास खेत गई थी चाचा ससुर किसी काम से बाहर थे। इस दौरान दोपहर करीब 2:00 बजे अचानक लोगों को गुड्डू के घर के ऊपर बन इस दौरान दोपहर करीब 2:00 बजे अचानक लोगों को गुड्डू के घर के दो मंजिल पर बने कमरे के रोशनदान से धुआं उठता दिखा। चीख चिल्लाहट की आवाज में भी आ रही थी। लोगों को या अंदाजा हो गया कि कोई अनहोनी है। सभी दौड़कर आनन-फानन में छत पर चढ़ी और जब दरवाजा खोलने की कोशिश की तो अंदर से बंद मिला। तब तक सास भी खेत से वापस घर आ चुकी थी। लोगों ने किसी तरह दरवाजा थोड़ा और अंदर गए तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। विनीता बुरी तरह झुलसी हुई थी और उसकी जान जा चुकी थी। कमरे में केरोसिन की महक आ रही थी जिससे साफ जाहिर था कि विनीता ने पहले अपने ऊपर केरोसिन छिड़का और उसके बाद आग लगा ली।
प्रथम दृष्टया घरेलू कलह बड़ी घटना का कारण :* इस घटना के पीछे की मुख्य वजह घरेलू कलह मानी जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मसौली पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत की मगर ज्यादा कुछ ग्रामीण नहीं बता सके। पत्नी द्वारा आग लगाकर जान देने की घटना की सूचना पाकर पति गुड्डू भी पहुंच गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है तो परिजन भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष मसौली संतोष कुमार सिंह का कहना है कि रिजल्ट अगर तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
रिपोर्टर -निजामुद्दीन हाशमी
Post a Comment