Ads (600)



   तारुन हैदरगंज अयोध्या- मृतक ठेकेदार सोनू सिंह के मामले में वर्तमान विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी का नाम आने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं व्यापार मंडल और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों सदस्यों ने थाना क्षेत्र हैदरगंज के धोबना चौराहे पर बैठक कर मृतक ठेकेदार की आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए राजनीतिक वश पूर्व विधायकों द्वारा फर्जी रूप से मुकदमा दर्ज कराए जाने का विरोध प्रदर्शन किया । बैठक की अध्यक्षता बाबा रामानंद द्विवेदी संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सियाराम सर्राफ ने किया,बैठक में लोकप्रिय विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू तिवारी का मुकदमे में फर्जी नाम घसीटने की निंदा करते हुए कहा कि अगर इस प्रकार से लोकप्रिय विधायक को बदनाम करने की नीयत से फर्जी मुकदमों में फंसाया गया तो हम लोग आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो जाएंगे, अगर ऐसा हुआ तो समय आने पर मुंह तोड़ जवाब भी दिया जाएगा , व्यापार मंडल अध्यक्ष उपेंद्र दुबे ने आक्रोश व्यक्त करते हुए विधायक के समर्थन में व्यापारियों का हुजूम न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से मिलकर विधायक को न्याय दिलाने का शपथ लिया , ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता रामचंद्र तिवारी उर्फ भुईधर तिवारी, किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय, राजेंदर तिवारी, दयाशंकर दूबे, पूर्व प्रधान सुरेश पाठक, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख घनश्याम कनौजिया, निरंकार दूबे, जमुना प्रसाद तिवारी प्रधान प्रतिनिधि रामपुर प्रताप अंजय कनौजिया, अशोक अग्रहरी, लल्लू कसौधन, रामप्रसाद दूबे, राजेश श्रीवास्तव सहित लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया । बैठक में जगन्नाथ तिवारी, गणेश कुमार, संजय गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, मनोकनिका दूबे, अशोक कुमार अग्रहरी, राम प्रसाद, मोनू तिवारी, मार्कंडेय पांडेय, शेषमणि तिवारी, कैलाशनाथ, राजेश कुमार तिवारी, राजन तिवारी, भइया राम पाल, श्यामधर उपाध्याय, कालीप्रसाद, अजय कुमार तिवारी, देवी प्रसाद मौर्य, देवी प्रसाद तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर-सुरेश कुमार मिश्र

Post a Comment