Ads (600)

  मैनपुरी -  थाना वेवर क्षेत्र के ग्राम कौआटांडा में एक उस वक्त हड़कम्प मच गया जब।उन्हें पता चला कि  तालाब किनारे जीवित मोर्टार मिला है। दरअसल गांव के कुछ बच्चे तालाब में मछली पकड़ने गए थे तभी उन्हें एक अजीब सी चीज पड़ी दिखाई दी जिसे वे गांव में ले आये। जब एक फौजी ने उसे देखा तो बताया कि  यह रॉकेट लांचर में प्रयोग होने बाला जीवित मोर्टार बम्ब है। जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस मोर्टार को अपने कब्जे में ले कर आगे की कार्यवाही शुरू करदी है। आप को बताते चले यह पूरा मामला मैनपुरीं के थाना वेवर का है जहाँ के गांव कौआटांडा में कुछ बच्चे तालाब के किनारे मछली पकड़ने गए थे। वही पर तालाब के किनारे उन्हें यह मोर्टार दिखाई दिया ।बच्चे इसे लेकर गाँव पहुंचे जहाँ एक फौजी ने इसे देखकर बताया कि यह रोकिट लॉन्चर से दागने बाला मोर्टार बम्ब है जो फ़ौज में प्रयोग किया जाता है। यह सुन सभी के होश उड़ गए। आननफानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्टार को अपने कब्जे में लेकर इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी।

रिपोर्ट - विकास तिवारी 

Post a Comment