सिद्धार्थनगर - जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा में सपाईयो ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया।इस दौरान कार्यकर्ताओ से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा की वोटरलिस्ट से अपने नाम मिलाकर बीएलओ से बात कर नाम बढवाने पर विशेष ध्यान दें।इसी से पार्टी को जीत मिलेगी।बैंकों का रुपया करोड़ों में नीरो मोदी व माल्या जैसे भगोड़े लेकर फरार हो गए।जिसकी भरपाई जनता के पैसों से किया जा रहा है।पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से मंहगाई बढ़ गयी जिसका सारा भार जनता पर आ गया।थानों ,तहसीलों, ब्लाकों में भ्रष्टाचार व्याप्त है।खाद का दम बढ़ गया।भागवत जी ने कहा कि सरकार आरएसएस ने बनाया।आम जनता शासन-प्रशासन से त्रस्त है।सरकार जनता विरोधी है।कार्यकर्ता बूथ पर मजबूती से वोट बढ़वाकर पार्टी को जीत दिलाने का कार्य करें।वही शोहरतगढ़ विधानसभा के सपा से पूर्व पार्टी विधायक प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि बहरूपयों और फरेबियों को सत्ता से बाहर करने के लिए कार्यकर्ता सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।देश व प्रदेश में तानाशाही,फरेब और झूठ की भाजपा सरकार है जिसने चुनावी वादे कर जनता को छला और जब से भाजपा ने गद्दी संभाली देश को बरबाद करने का काम किया।भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया।भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है।हिन्दु-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने का कार्य करती है।तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली सरकार को जनता मुहतोड़ जवाब देगी।उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता चूक गई तो फिर तानाशाही सरकार आयेगी और जनता को पुनः पांच वर्षों तक तानाशाही शासन में जीना पड़े|
रिपोर्ट - कमलेश मिश्र
Post a Comment