बहराइच - भारत मे घरेलू यौन शोषण के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे है ,और इन मामलों में ज़्यादातर डर और पारिवारिक दबाव के कारणों से मामले को दबा दिया जाता है जिससे घरेलू यौन शोषण का शिकार महिलाओ और लड़किययों को बार बार इसी दिल दहला देने वाली अमानवीय यातनाओं से गुजरना पड़ता है, ऐसा ही घरेलू यौन शोषण का मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच से सामने आया है जहाँ एक युवती कई महीनों से घरेलू यौनशोषण का शिकारभो रही थी उसका मामा ही उस पर बुरी नज़र रखता था,युवती का घर से बाहर आना जाना भी बंद कर रखा था ताकि वो किसी से कुछ बता ना सके ,इन सब से तंग युवती आत्महत्या का भी प्रयास कर चुकी है ,युवती का आरोप है के पुलिस के पास भी गए लेकिन वहाँ भी दबाव बना कर वापस भेज दिया जाता है, आज मौका मिलते ही पीड़ित युवती बहराइच पुलिस कप्तान के पास अपनी फरियाद ले कर जा पहुंची तब इसकी जानकारी मीडिया तक पहुंची ।
रिपोर्ट - राज कुमार
Post a Comment