मैनपुरी -थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम मिसौरा में दो युवकों को रात्रि में सर्प ने काट लिया जिसे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में आगरा में भर्ती कराया गया है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है यह पूरा मामला थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम मिसौरा का है गांव के ही विशुनदयाल पुत्र शिवम राजपूत 20 वर्ष ब गांव के ही कृपाल सिंह पुत्र फकीरे सिंह 30 वर्ष रात्रि में दोनों युवक कमरे में सो रहे थे तभी रात्रि में काले सर्प ने काट लिया जब सुबह हुई तब घर वालों ने जाकर कमरे में देखा तो पता चला दोनों युवकों के मुंह से झाग निकल रहा था अनन फानन में दोनो युवको को गांव वाले इलाज के लिएअस्पताल ले जाते समय शिवम राजपूत की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि कृपालपाल सिंह को गंभीर हालत में आगरा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जब की उसकी हालत नाजुक बनी हुई है घटना की सूचना मिलते ही थाना भोगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी प्रियंक जैन भी घटना स्थल पर पहुंच गए पुलिस ने उचित लिखा पड़ी कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस पोस्टमार्टम के लिए भेजा इस घटना से पुरे गांव में मातम सा छा गया है देखने वालों की काफी तादात में भीड़ इकट्ठा हो गई|
रिपोर्ट विकास तिवारी
Post a Comment