Ads (600)

बहराइच - जनपद पहुचे राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामविलास दास वेदांती का कहना है कि कोर्ट के फैसले से नहीं बल्कि आपसी सहमति से राम मंदिर निर्माण होगा उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही हो जाएगा डॉ वेदांती ने स्पष्ट किया है कि यह मंदिर निर्माण हिंदू मुसलमानों के आपसी सहयोग से बनेगा बाद में मुसलमानों को अलग जमीन दी जाएगी जिसमें भव्य मस्जिद का निर्माण कराया जाएगा लेकिन मस्जिद बाबर के नाम पर नहीं होगी इस्लाम के किसी महापुरुष पर बनाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोर्ट से किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है वकीलों के जुकाम हो जाने पर कोर्ट में हड़ताल हो जाती है और मामले लंबित होते हैं उन्होंने कहा कि इन सब को देखते हुए कोर्ट से नहीं बल्कि आपसी सहमति से राम मंदिर निर्माण का मसला सुलझा लिया जाएगा डॉ वेदांती स्पष्ट किया है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर किसी भी प्रकार की कोई बात नहीं मुस्लिम भी चाहते हैं कि राम मंदिर निर्माण अयोध्या में हो जाए और आए दिन होने वाला नया विवाद समाप्त हो जाए उन्होंने स्पष्ट किया कि मस्जिद निर्माण में भी हिंदू मुसलमानों का सहयोग करेंगे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह किसी का नाम नहीं ले रहे हैं लेकिन जो भी मंदिर निर्माण में सहयोग करेगा हम उसके साथ होंगे प्रवीण तोगड़िया के संबंध में पूछे गए सवाल को डॉ वेदांती ने सफाई से डाल दिया उन्होंने कहा कि संत महात्मा सिर्फ अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं यह बात भारत के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बता दी गई उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण भाजपा और मोदी योगी ही कराएंगे यह काम सपा बसपा और कांग्रेस कभी नहीं करेगी क्योंकि अब तक इस पार्टी की ओर से मंदिर निर्माण के पक्ष में कोई बयान नहीं दिया गया डॉ वेदांती यहां निवादा गांव में शिवा तिवारी के आवास पर दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होने आए थे और रास्ते में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल के घर उन्हें बधाई देने रुके थे।


रिपोर्ट - राज कुमार 

Post a Comment