Ads (600)

सिद्धार्थनगर-  जिले में भी मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा।जिले के अति संवेदनसील कस्बे शोहरतगढ़ में जुलूस की निगरानी के लिए सुरक्षा का विशेष इंतजाम देखने को मिला।इसी कस्बे से जिले में प्रशासन ने ड्रोन कैमरे की शुरुआत की।बताते चले कि इस कस्बे में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बार हिसा हो चुकी है पिछले वर्षो में।यही वजह रहा कि शोहरतगढ़ कस्बे में मुहर्रम जुलूस की निगरानी के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए।ड्रोन कैमरे के साथ 19सी0सी0टी0 कैमरे लगाये गए है जुलूस की निगरानी के लिए।पूरा क़स्बा पुलिस छावनी में तब्दील है।वही इस कसबे में 2 प्लाटून पीएससी,100 आरक्षी,40 स्पेशल फोर्स,7 liu,1 सीओ,1 मजिस्ट्रेट, 4 इंस्पेक्टर,10 सब इंस्पेक्टर और 10 महिला आरक्षी लगाये गए है।पहली बार जिले में ड्रोन कैमरे से  जुलूस की निगरानी हो रही है।इस कस्बे में जिले जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक सहित अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।वही कसबे को पुलिस छावनी में तब्दील करने पर हिन्दू युवा वाहनी के देवी पाटन मंडल के प्रभारी ने स्थानीय प्रशासन को सवालो के घेरे में खड़ा किया उन्होंने कहा जब शान्ति पूर्ण माहौल में कस्बे वासी मुहर्रम का जुलूस निकाल रहे है तो आखिर भारी संख्या में पुलिस बल लगाकर स्थानीय प्रशासन आखिर बताना क्या चाहता है क्या सबसे सवेदनसील कस्बा यही है |

रिपोर्ट - कमलेश मिश्र 





Post a Comment