बहराइच- से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कक्षा सात की छात्रा को उसके घर छोड़ने जा रहे युवक ने ही उसका रेप कर दिया।घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बन गई है पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।आपको बता दें कि कैसरगंज थाना क्षेत्र में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ रही एक छात्रा की सहेली की मां अपनी बेटी से मिलने आई थी छात्रा महिला के गांव के करीब रहती थी और छात्रा वार्डन से छुट्टी लेकर उस महिला के साथ चली गई महिला छात्रा को अपने गांव तक ले गई जहां उसे छात्रा के गांव का युवक देवेंद्र मिल गया महिला ने देवेंद्र के साथ छात्रा को उसके गांव भेज दिया जहां देवेंद्र ने रास्ते में उसके साथ रेप किया पीड़िता बचाव में चिल्लाई लेकिन खेत के आसपास सन्नाटा होने के कारण उसकी चीख लोगों तक नहीं पहुंच पाई घटना के बाद परिजन उसे लेकर थाना कैसरगंज पहुंचे, जहां प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है पुलिस का कहना है कि छात्रा की उम्र 18 वर्ष से कम है इसलिए आरोपी युवक पर पाक्सो समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं।प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री के गृह जनपद में विद्यालय प्रशासन की उदासीनता के चलते हुई घटना के बाद मंत्री अनुपमा जायसवाल पीड़ित छात्रा और उसके परिवार को संतावना देने पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने और दोषी को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है उन्होंने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से पचास हजार रूपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत एक लाख का चेक दिया। इस दौरान उन्होंने आवासीय विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत ऐतिहात बरते जाने के भी निर्देश दिए है।
रिपोर्ट -राज कुमार श्रीवास्तव
Post a Comment