Ads (600)

बाराबंकी- बहुत से ऐसे लोग हैं जो  आज भी  रुपयों की कमी के चलते या गरीबी से जूझ रहे लोग भर पेट भोजन   नहीं कर पाते हैं. सरकार ऐसे गरीबों के लिए योजनाएं तो लाती  है लेकिन तमाम लोग  इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा  पाते है. ऐसे में बाराबंकी की एक समाजसेवी संस्था जिंदगी फाउंडेशन  ने गरीबों को मात्र पांच रुपए में भरपेट भोजन कराने का काम शुरू किया है. हालांकि संस्था अभी महीने में केवल एक बार ही गरीबों को पांच रुपए में खाना खिलाएगी लेकिन इन लोगों का दावा है कि आने वाले दिनों में वे अन्य दिनों में भूखे गरीब और असहाय लोगों को पांच रुपए में भरपेट भोजन करवाएंगे.|

 रिपोर्ट- राज सिंह pnews desk

Post a Comment