Ads (600)

 बरामद पॉलीथीन को किया नष्ट.....
   बहराइच-  सरकार के आदेशानुसार  उत्तर प्रदेश को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए आज थानाध्याक्ष रामगांव ब्रह्मानन्दसिंह के नेतृत्व मे सिपाही  इन्द्र कुमार झा धर्मेन्द्र कुमार हेमंत कुमार तान्या यादव कृष्णावती के साथ दर्जनो दरोगा एवम पुलिस के जवानो ने रामगांव चौराहे के  सैकडो दुकानो मे छापा मार के दुकानो से पॉलीथीन बरामद कर पॉलीथीन को जला के नष्ट करा दिया  एवम  दुकानदारो को दी अन्तिम चेतावनी कि  अब कल से अगर किसी के पास पॉलीथीन  मिली तो सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी । थानाध्याक्ष सिंह ने बताया कि पॉलीथीन मुक्त कराने और पैदल गस्त जारी रहेगा ।

रिपोर्ट- दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव,

Post a Comment