Ads (600)

मीरजापुर- विकास खण्ड जमालपुर ग्राम पंचायत दादो में सरकारी योजनाओं की हकीकत जानने के लिए मंडलायुक्त विंध्याचल मण्डल  मुरली मनोहर लाल ने आज मुख्यमंत्री समग्र गांव द्वारा चयनित ग्राम सभा दादो में जन चौपाल लगाया। जन चौपाल के माध्यम से  गांव में सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से जानकारी भी लिया और जन चौपाल में जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।सभी अधिकारियों ने  अपने-अपने विभागों द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्राम द्वारा चयनित गांव दादो में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी कि यह गांव मुख्यमंत्री समग्र गांव के तहत 2018 - 19 मे चयनित किया गया है । ग्रामीणों ने चौपाल में आए अधिकारियों को बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत के तहत बन रहे शौचालय की  शिकायत किया और कहा कि शौचालय के लिए पैसे की मांग भी की जा रही है । वही गरीब ग्रामीण महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास में धांधली की बात भी कही.ग्रामीणों महिलाओं ने कहा कि आवास गरीबों को न देकर संपन्न लोगों को दिया गया है। और  वही महिलाओं ने विजली कनेक्शन के नाम पर पैसा मागने का भी शिकायत कमिश्नर विन्थाचल मण्डल से किया । वही आवास की जानकारी जिला परियोजना अधिकारी ने देते हुए कहा कि इस ग्राम सभा में  पिछले साल 30 आवास आया था जिसमें 28 आवास का निर्माण हो चुका है बाकी तीन आवास निर्माणाधीन है और इस साल 28 आवास आया है वह निर्माणाधीन है । और जल्द ही उसका निर्माण हो जायेगा । मंडलायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों  से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ  ग्रामीणों को मिलना चाहिए । इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से जो भी सरकारी योजनाएं हैं उस योजनाओं को तत्परता से कराएं वही सीडीओ प्रियंका निरंजन ने ग्राम सभा के सेक्रेटरी को हिदायत दिया कि प्रधानमंत्री आवास में कोई भी लापरवाही पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनके वेतन से पैसा काटा जाएगा ।

रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी

Post a Comment