Ads (600)

संभल- पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर बाहन चोर गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की 25 मोटरसाईकिल बरामद हुई है पुलिस का कहना है की पकड़े गए आरोपी यूपी के आलावा कई राज्यों में बाहन चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया करते थे जिनको पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है वहीँ गैंग के फरार 2 और सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र में बाहन चेकिंग के दौरान 2 बाइक सवारों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर बाहन चोर गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की पकड़े गए आरोपी बेहद ही शातिर आरोपी है जो दिल्ली, हरयाणा और यूपी के अलावा कई राज्यों में बाहन चोरी कर दूसरे राज्यों में सस्ते दामों में बेच दिया करते थे ये गैंग अधिकतर मॉल या फिर सिनेमा घरों के पास से बाहन चोरी किये करते थे फ़िलहाल पुलिस ने गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है बाकी फरार 2 आरोपियों की छानबीन में पुलिस लगी हुई है पकड़े गए सभी आरोपियों से चोरी की गयीं 25 मोटरसाईकिल बरामद हुई है साथ ही इनके पास से मास्टर चाबी भी बरामद की गयी है पुलिस कप्तान ने इस पूरे मामले खुलासे में पुलिस टीम को इनाम भी घोषित किया|


रिपोर्ट -सतीश सिंह 

Post a Comment