Ads (600)

श्रावस्ती का एक ऐसा गाँव जँहा बाढ़ पोड़ितों को थोड़ा आसरा मिला तो वँहा के भाजपा विधायक का प्रेम इनपर उमड़ पड़ा आज देश भर में दलितों के ऊपर अत्याचार बढ़ता जा रहा है।

   यही हाल इस गाँव के दलितों का है जो बाढ़ से प्रभावित होकर इस गाँव में आकर बसे है। लेकिन यँहा के सिर्फ दो परिवार के लिए प्रशासन 7 लाख रूपये का नाली का निर्माण करा रहा है जिसमे सिर्फ दो परिवार का पानी निकलेगा और दलित के घरों में आकर गिरेगा। जिससे दलित काफी परेशान नज़र रहे है।

   दरसल मामला गिलौला ब्लॉक के गांव जानकीनगर केरवानिया का है जहाँ पर प्रधान ने सिर्फ दो घरों का पानी निकलने के7 लाख रुपए खर्च कर नाली का निर्माण सुरु करवा दिया है जिसका पानी गांव के बाहर बसे दलितों के घर में गिरेगा। जिससे दलित समाज काफी परेशान है।

   जबकि पुरे मामले पर डीएम दीपक मीणा का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं थी मीडिया के जरिए जानकारी हुई है और जांच के लिए DPRO को मौके पर भेज दिया गया है आवशयक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- अतुल पाण्डेय

Post a Comment